Maharajganj

फेसबुक पर हुआ लड़के को प्यार... शादी करने के लिए लड़की बनारस से पहुंची महराजगंज, हुआ बवाल

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- बरगदवा थाना क्षेत्र के एक गाँव के एक युवक को सोशल साइट फेसबुक पर एक लड़की से बात होते होते प्यार में बदल गया। बताया जा रहा है कि लड़की बनारस की रहने वाली है। बुधवार को लड़की बनारस से प्रेमी से मिलने उसके गांव चली आई। युवती युवक के घर पहुंच के शादी करने की जिद पर अड़ गई और युवक के घर में रहने का दबाव बनाने लगी। इस दौरान लड़की हंगामा करने लगी जिससे गांव के लोग इकट्ठा हो गये। युवक व उसके स्वजन युवती को स्वीकारने को तैयार नही थे। बात बढ़ने पर लडक़ी व घर वाले की बीच मारपीट भी हो गई। सूत्रों के मुताबिक सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस चार लोगों को पकड़ कर मामला में छान बीन कर रही है। 
थानाध्यक्ष बरगदवा चंद्रहास मिश्रा ने बताया कि कोई प्रेम प्रसंग में युवती की जानकारी मिली है। तहरीर नही मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज